आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देशभर में निकाली जा रही हर-घर तिरंगा यात्रा, सीकरी नगर पालिका की भी तिरंगा यात्रा बनी अमृत महोत्सव का हिस्सा।

साजिद उस्मानी फतेहपुर सीकरी :- पूरे उत्साह-उमंग और सब की भागीदारी के साथ देश भर में हर घर तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही है। 'हर-घर तिरंगा' अभियान आजादी का अमृत महोत्सव का हिस्सा है, जिस देश भर के घरों में तिरंगा फहराने के लिए डिजाइन किया गया है।

इस उपलक्ष में देश भर में 9 अगस्त से शुरू किया गया 'हर-घर तिरंगा' अभियान

गौरतलब हो, स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में देश भर में 9 अगस्त से ?हर घर तिरंगा? अभियान जारी है और अब वह घड़ी भी नजदीक है जब स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस अभियान के तहत एक विशेष आयोजन किया जाना है। इससे पहले देश भर में करीब सप्ताह भर के लिए ?हर घर तिरंगा? अभियान के तहत तमाम कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत, फतेहपुर सीकरी में आज यानि गुरुवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। देशभक्ति के उत्साह और राष्ट्र गौरव के साथ निकाली गई इस यात्रा की शुरुआत वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पूर्व चेयरमैन मोहम्मद इस्लाम ने की। यह यात्रा एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश देते हुए कस्बे के लोगों को एक सूत्र में पिरोने का सफल प्रयास साबित हुई। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व फतेहपुर सीकरी नगर पालिका अध्यक्ष शबनम मोहम्मद इस्लाम ने किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि देश की आन-बान-शान के प्रतीक तिरंगे के साथ हमारा यह संकल्प है कि हम एकजुट होकर राष्ट्र की सेवा में हमेशा तत्पर रहेंगे। 'हर-घर तिरंगा' यात्रा कस्बे के ही कांदउवार स्थित मटो ली राम की बगीची से शुरु होकर चूड़ी बाजार, सर्राफा बाजार होते हुए निकली। 'हर-घर तिरंगा' यात्रा में शामिल स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा लबों पर देशभक्ति के तराने गाते हुए चल रहे थे। इस दौरान नगर पालिका के सभासद, कर्मचारी भी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद वीर सिंह ,कस्बा चौकी प्रभारी गौरव राठी सहित पुलिस बल भी शामिल रहा।