पुराने शहर में अलग-अलग स्थानों पर 14.5 किलो प्लास्टिक कैरी बैग जब्त कर 2400 जुर्माना वसूला

संवाददाता - संतोष व्यास

डूंगरपुर। नगर परिषद डूंगरपुर की ओर से प्लास्टिक कैरी बैग के उपयोग पर रोक लगाने के लिए शहर में अभियान चलाते हुए करीब 14.5 किलो थैली को जब्त करते हुए 2400 रुपए का जुर्माना लगाया। सभापति अमृत कलासुआ ने कहा कि स्वच्छता में अग्रणी रहने वाले डूंगरपुर शहर में प्लास्टिक कैरी बैग प्रकृति को नुकसान पहुंचाती है। इसके साथ ही प्रदूषण फैलने से स्वास्थ्य को नुकसान होता। उन्होंने शहरवासियों को प्लास्टिक थैली का उपयोग नहीं करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के प्लास्टिक थैली के खिलाफ चल रहे अभियान में तेजी लाएगी।

आयुक्त प्रकाश डूडी ने बताया कि नगर परिषद की टीम के मांगीलाल जमादार, राकेश जमादार, सुभाष भोई, दिनेश और ललित के मार्गदर्शन में अलग-अलग टीमें बनाई, जिसमें पुराने शहर में व्यापारियों के दूकानों को सर्च करते हुए प्लास्टिक थैली को जब्त किया। टीम ने कुल 14.5 किलो प्लास्टिक थैली को जब्त किया। वहीं, इन व्यापारियों पर 2400 रुपए का जुर्माना भी वसूला। आयुक्त ने शहर के सभी व्यापारी और फुटकर व्यापारियों से अपील की है कि प्लास्टिक की थैली का पूर्ण रूप से उपयोग नहीं करे। वहीं, शहरवासियों को कपडे की थैली का उपयोग करने का आहवान किया।