सशस्त्र सेनाओं के सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन      

आलापुर (अंबेडकर नगर) | सशस्त्र सेनाओं के सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन नगर पंचायत जहांगीरगंज में मण्डल अध्यक्ष अरविन्द उपाध्याय की अध्यक्षता एवं रमेशचंद्र गुप्ता के संयोजन में किया गया। तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अनीता कमल एवं यमुना प्रसाद चतुर्वेदी द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय जहांगीरगंज परिसर से शुभारंभ किया गया। तिरंगा यात्रा नगर पंचायत के मुख्य बाजार से होते हुए बावली चौक पर समाप्त हुई तिरंगा यात्रा में उच्चप्राथमिक विद्यालय के बच्चे उप जिलाधिकारी आलापुर सुभाष सिंह नगर पंचायत जहांगीरगंज की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता देवी अधिशासीअधिकारी जहांगीरगंज उमेश कुमार पासी खंड शिक्षा अधिकारी जहांगीर गंज संतोष कुमार पाण्डेय नगर पंचायत जहांगीर गंज के सभासदगण स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे यात्रा कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष अरविंद उपाध्याय यात्रा संयोजक रमेश गुप्ता जिला महामंत्री भाजपा अमरेन्द्र कांत सिंह पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा दिनेश पाण्डेय, सभासद शशिकांत दूबे, बालगोबिन्द त्रिपाठी पूर्व विधायक त्रिवेणी राम पूर्व विधायक अनीता कमल पूर्व मण्डल अध्यक्ष भाजपा महेंद्र वर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्य वर्धन पाण्डेय अंबेश मिश्र,अजय पाण्डेय, राहुल पाण्डेय,अभिषेक त्रिपाठी अंकित दुबे,पालू मिश्र, विकास जयसवाल, मनोज सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।