तिरंगा यात्रा में पहुंचे किसान नेता देवस्वरूप पटेल। जहानाबाद मंडल के करगैना डाम से शुरू हुई तिरंगा यात्रा

राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को हर्षोल्लास के साथ मनाने देश की आजादी को दिलाने वाले क्रांति वीरों को याद करते हुए देश की एकता और अखंडता की मजबूती का संकल्प लेते हुए पीलीभीत के जहानाबाद मंडल भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं ने ग्राम करगईना डाम के एन एस शर्मा कॉलेज में गोष्टी कर तिरंगा यात्रा निकाली यह तिरंगा यात्रा भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर जगह-जगह निकली जा रही है तिरंगा यात्रा की मुख्य अथिति भारतीय जनता पार्टी की रेखा परिहार ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को तरंगा यात्रा को जनता तक पहुंचाने काे भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की जहानाबाद मंडल के करगईना डाम से शुरू हुई तिरंगा यात्रा में किसान नेता एवं प्रांतीय संरक्षक क्रांतिकारी विचार मंच उत्तर प्रदेश देव स्वरूप पटेल ने सहभागिता करते हुए सभी से अपने देश की आन बान शान तिरंगा ध्वज के महत्व को बताया पटेल ने तिरंगा यात्रा में कहा कि हमें गर्व है अपने पूर्वजों महापुरुषों एवं क्रांति का अलख जगाने वाले अमर शहीद चंद्र शेखर आजाद भगतसिंह ठाकुर रोशन सिंह अशफाक उल्ला पंडित राम प्रसाद विस्मिल जैसे महान क्रांतिकारी पर जिन्होंने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते बलिदान दिया पटेल ने कहा कि हमारे पीलीभीत जनपद में भी स्वतंत्रता आंदोलन मे हमारे पीलीभीत के अनेकों गांव नगरों से हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपना सब कुछ सुख साधन त्याग कर आजादी की लड़ाई में बड़ी-बड़ी कठिनाई झेली जहानाबाद में महाशय कुंदन लाल का बड़ा योगदान है तिरंगा यात्रा के दौरान किसान नेता पटेल ने कहा की करगेना डाम क्षेत्र में सड़कों के निर्माण एवं बाढ़ में होने वाली जीवन यापन की कठिनाइयां का समाधान करने को पीलीभीत सांसद एवं केंद्रीयराज्य मंत्री भारत सरकार श्री जितिन प्रसाद से समस्याओं का समाधान भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ साथियों की मांग पर जल्द कराया जाएगा तिरंगा यात्रा का आयोजन जहानाबाद मंडल के मंडल अध्यक्ष भरत राजपूत की देखरेख में हुआ शिशिर कांची ईश्वरी प्रसाद विश्वजीत राय शिव शंकर मौर्य पंकज शर्मा तोताराम हरिप्रसाद गंगवार बद्री प्रसाद वर्मा डॉक्टर दिलीप गंगवार गंगाराम ओंकार अजय कुमार मंडल महामंत्री छत्रपाल भारती रुचि गंगवार घनश्याम शर्मा योगेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की