अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय खोलने की घोषणा पर कुचामनवासियो में खुशी 

लोगों ने आतिशबाजी एवं एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर कर जताई खुशी

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा कुचामन सिटी में की गई अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय खोलने की घोषणा से कुचामनवासियों व कांग्रेसियों में खुशी है। राजस्थान सरकार के उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा आज कुचामन सिटी को एडीएम कार्यालय की सौगात मिली है। इतना ही नहीं कुचामन सिटी को जिला बनाने का भरकर प्रयास कर रहे है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर की घोषणा के बाद कुचामन क्षेत्र में आज चारों तरफ खुशी देखी जा रही है। कुचामन शहर में जगह-जगह पटाखे फोड़ कर एवं एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर जताई खुशी साथ ही
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व राजस्थान सरकार के उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी का जताया आभार। इस मौके पर जिला बनाओ समिति के अध्यक्ष मोहन लाल सोनी ,समाजसेवी मुरारी लाल गौड़, शेर खान,मोहम्मद शकील देवड़ा,विमल पारीक ,मुरली स्नेही,श्याम सुंदर मन्त्री, कमल गौड़ सुतेन्द्र सारस्वत दुर्गा राम चौधरी सुरेश खिंची सुनील शेखराजका सुनील माथुर सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर कुचामन शहरवासियों द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व उपमुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इस दौरान कुचामन जिला बनाओ समिति, मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी, कुचामन ब्राह्मण महासभा , लायंस क्लब कुचामन सिटी, नारायण सेवा संस्थान के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।