श्री मद्भागवत कथा का आज तीसरा दिवस,भक्ति में भाव विभोर हो रहे श्रोता 

ऊंचाहार,रायबरेली।तहसील क्षेत्र ऊंचाहार के सलोन रोड पर निरंजनपुर गांव के मोड़ पर सामूहिक प्रयास से आयोजित श्री मद्भागवत कथा का आज रविवार को तीसरा दिवस है।श्री मद्भागवत कथा में मुख्य यजमान भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष चंद्र कौशल हैं।कथा में हर सुबह भगवान शिव का रुद्राभिषेक और सायंकालीन कथा में सम्मिलित होकर भगवान नारायण की कथा व आरती में भारी संख्या में भक्त भी शामिल हो रहे हैं।कथावाचक ने कहा कि सात दिवस तक होने वाली इस श्रीमद्भागवत कथा में हर दिन भगवान शिव का रूद्राभिषेक किया जा रहा है।इसमें अन्य शिवभक्त भी शामिल हो सकते हैं।सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में व्यासपीठ पर विराजमान विद्वान कथावाचक महेंद्र कृष्ण जी महराज ने भागवत कथा में पहले देवर्षि नारद और भगवान वेदव्यास के बारे में बताया और भगवान शिव की कथा सुनाई।कथा के दरम्यान शिव पार्वती के विवाह की सुन्दर झांकी प्रस्तुति की गई। भगवान के प्रति भक्ति और समर्पण कैसा होना चाहिए,इसके महत्व पर प्रकाश डाला।सच्चे मन से की गई भक्ति से मानव हर मुश्किल को पार कर सकता है और उस पर भगवान की कृपा भी बनी रहती है।
कथा के मध्य में भगवान के संगीतमई भजन सुनकर श्रोता भाव विभोर हो रहे हैं और कथा समापन के पश्चात भगवान नारायण की आरती और तत्पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया।इस संगीतमययी श्रीमद् भागवत की कथा को सुनने के लिए आसपास के गांव से भारी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं।इस अवसर पर भाजपा के ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष चंद्र कौशल,राजकुमार,पूर्व प्रधान चंद्रभवन वर्मा,पूर्व प्रधान विदुर तिवारी,लल्लू पाण्डेय,प्रीति विश्वकर्मा, पूनम केसरवानी,राम सिंह,रमेश बहादुर सिंह,केश चंद्र पांडेय,रामकरण सिंह,अजय सिंह,प्रिंस विश्वकर्मा, सूर्यमणि मिश्रा,कुदन मिश्रा,दिग्विजय सिंह,विमलेश श्रीवास्तव,दुर्गा प्रसाद सहित सैकड़ो भक्त मौजूद रहे।