प्रधानाचार्य कप्तान सिंह को पीएचडी की मानद उपाधि 27 को


अंबेडकर नगर।जिले के नामचीन विद्यालयों में शुमार गांधी स्मारक इंटर कॉलेज ,राजेसुलतानपुर के प्रधानाचार्य कप्तान सिंह को आगामी 27 जुलाई को पीएचडी की मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।यह सम्मान उन्हें पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय हिंदी विद्यापीठ,मथुरा द्वारा उनकी उत्कृष्ट शैक्षिक सेवाओं और नवाचारों हेतु प्रदान किया जाएगा।
ज्ञातव्य है कि उक्त विद्यापीठ के तत्वावधान में आगामी 27 जुलाई को दिल्ली के पश्चिम बिहार स्थित होटल रेडिशन ब्लू में राष्ट्रीय हिंदी संगोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पद्मश्री अवार्ड प्राप्त रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय,झांसी के पूर्व कुलपति डॉ.अरविंद कुमार सहित अनेक नामी गिरामी शख्शियतें शिरकत करेंगी।जिसमें संगोष्ठी के दौरान ही देशभर के चुनिंदा लोगों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधियों प्रदान की जाएंगी।
उक्त श्री कप्तान सिंह को डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिलने पर जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी,पूर्व डीआईओएस अवध नरेश सिंह,उप शिक्षा निदेशक गिरीश कुमार सिंह,पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार सिंह,पूर्व लेखाधिकारी अभिषेक वर्मा,शैक्षिक महासंघ के मंडलीय अध्यक्ष डॉ.उदयराज मिश्र,प्रबंधक सर्वेंद्र वीर विक्रम सिंह,प्रधानाचार्य उमेश कुमार पांडेय सहित अनेक गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्री सिंह को बधाई दी है और इसे जिले का सम्मान करार दिया है।