अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ की राष्ट्रीय बैठक का आयोजन

अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ की राष्ट्रीय बैठक का आयोजन

चहोड़ा शाहपुर
अ.भा.गों.आ.संघ उत्तर प्रदेश की शाखा जनपद अम्बेडकरनगर के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड ने मीडिया से मुखातिब होकर बताया कि अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.फग्गन सिंह कुलत्से पूर्व सांसद मंडला,अध्यक्ष अनु.अनु.जनजाति कल्याण सम्बंधी संसदीय समिति एवं पूर्व केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री भारत सरकार तथा अशोक कुमार गोंड राष्ट्रीय महासचिव आई.जी.पी.(I.T.B.P.) की उपस्थिति में तथा अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय प्रकाश गोंड विधायक रामकोला जनपद कुशीनगर के तत्वाधान में दिनांक 13/7/2025 को समय 11:00 बजे दिन स्थान प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दारुल शफा के कामन हाल में अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ की राष्ट्रीय त्रैमासिक बैठक प्रदेश के समस्त गोंड धुरिया समाज की तमाम प्रकार की समस्याओं के मद्देनजर सुनिश्चित किया गया है।
बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के साथ प्रदेश कार्यकारिणी के समस्त सदस्य तथा प्रदेश के समस्त जिलाध्यक्षों सहित सगासमाज के तमाम गणमान्य जनों की उपस्थित अनिवार्य है।उक्त कार्यक्रम की जानकारी अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के प्रदेश महासचिव विन्देश्वरी प्रसाद गोंड (पूर्व ग्राम प्रधान) जनपद कुशीनगर ने अपने पत्रांक के माध्यम से दी।वहीं प्रदेश महिला महासचिव रंजू गोंड ने कहा कि पूरे प्रदेश में गोंड धुरिया समाज के दुख-दर्द,हकहकूक, इत्यादि तमाम प्रकार की समस्याओं को सुनने समझने वाला कोई नहीं है खासतौर पर जनपद अम्बेडकरनगर में, इसलिए यह बैठक अनिवार्य है। प्रदेश महिला महासचिव रंजू गोंड ने उन तमाम महिलाओं का आवाहन किया है जो अपने समाज के हितार्थ राष्ट्रीय बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष,प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष अपने समाज के हितार्थ आवाज बुलंद कर सके।