जम्मू मंडल में गाड़ी संख्या 22478 में चेकिंग स्टाफ ने क्या किया! देखिए....

जम्मू मंडल में गाड़ी संख्या 22478 में चलाया गया विशेष टिकट चेकिंग अभियान

रेल यात्रियों को सुरक्षित, सुखद और आरामदायक यात्रा के साथ बेहतर रेल सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में बिना टिकट , अनियमित टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ विशेष व सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाए जाते हैं। इसी अभियान के तहत रविवार को जम्मू मंडल में मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार के मार्गदर्शन व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल के नेतृत्व में मुख्य टिकट निरीक्षक तरसेम लाल व सीसीटीसी विमल कुमार ने गाड़ी संख्या 22478 जम्मू से लुधियाना तक विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत 21 यात्रियों को प्रभारित कर लगभग 55,430 रुपये जुर्माना स्वरूप वसूल किए। इस विशेष टिकट चेकिंग अभियान के साथ गाड़ी में मौजूद OBHS व पैंटीकार स्टाफ की भी जांच की गई, वह गाड़ी में साफ सफाई का भी अवलोकन किया गया। इस पूरे सफल टिकट चेकिंग अभियान के तहत वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक उचित सिंघल ने बताया कि जम्मू मंडल अपने सभी सम्मानित यात्रियों से अपील करता है, कि असुविधा से बचने और सम्मान के साथ यात्रा करने के लिए वैध टिकट के साथ यात्रा करें।