खेलो इंडिया–फिट इंडिया पहल के तहत अहमदाबाद मंडल पर साइकिलिंग अभियान का आयोजन

खेलो इंडिया फिट इंडिया पहल के तहत अहमदाबाद मंडल पर साइकिलिंग अभियान का आयोजन

पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल द्वारा रविवार को खेलो इंडिया फिट इंडिया पहल के अंतर्गत एक साइकिलिंग अभियान का आयोजन किया गया। यह आयोजन संडे ऑन साइकिल थीम पर आधारित था। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य रेल कर्मियों एवं आम नागरिकों में स्वास्थ्य, फिटनेस एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

यह साइकिलिंग रैली न्यू रेलवे इंस्टीट्यूट साबरमती से आरंभ होकर एडीएसए क्रिकेट ग्राउंड साबरमती तक आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में रेलवे के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं भारत स्काउट्स & गाइड के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने एवं दैनिक जीवन में फिटनेस गतिविधियों के प्रति प्रोत्साहित कर उन्हें आलस्य, तनाव, चिंता, रोग से आजादी दिलाना है। जिससे वह स्वस्थ और फिट जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित हो सके।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक लोकेश कुमार, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर (समन्वय) विकास गढ़वाल सहित मण्डल के सभी वरिष्ठ अधिकारियों एवं रेल कर्मचारियों ने भाग लिया।