चलती ट्रेन में अचानक धुआं उठता देख यात्रियों के बीच म..."> चलती ट्रेन में अचानक धुआं उठता देख यात्रियों के बीच म..."> चलती ट्रेन में अचानक धुआं उठता देख यात्रियों के बीच म...">

अंडा खाने के विवाद में दो लोगों की हत्या, घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल, चारो ओर पुलिस फोर्स तैनात 

चलती ट्रेन में अचानक धुआं उठता देख यात्रियों के बीच मचा हड़कंप, चेन खींच कर रोकी गई ट्रेन

बिहार के आरा में अंडा खाने के विवाद में दो लोगों की हत्या हो गई। घटना गड़हनी थाना क्षेत्र के रत्नाढ़ गांव की है। मृतकों की पहचान सुरेंद्र यादव के पुत्र चंदन कुमार उर्फ मांझील यादव और कल्लू मियां के पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एएसपी परिचय कुमार और कई थाना की पुलिस गांव में कैंप कर रही है।


घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि गड़हनी थाना क्षेत्र के रत्नाढ़ गांव में घर से अंडा खाने गए सुरेंद्र यादव के पुत्र चंदन कुमार उर्फ मांझील यादव का विवाद गांव के ही कल्लू मियां से हो गया। दोनों पक्षों में अंडा खाने को लेकर विवाद हु, जिसमें विवाद के दौरान ही कल्लू मियां की तरफ से गोली चलने लगी।�

घटना के संबंध में पहले पक्ष मृतक चंदन कुमार के भाई ने बताया कि कल्लू मियां और उनके तीन बेटों के साथ-साथ गांव के अन्य लोग भी गोली चलाने में शामिल थे। गोली लगने �के बाद चंदन को आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शरीर मे 3 से 4 गोली लगी है। वहीं दूसरे पक्ष के कल्लू मियां के पुत्र सोनू कुमार की गोली लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसके शव को फिलहाल गांव में ही रखा गया है। सोनू की मौत किसके गोली से हुई है ये स्प्ष्ट नही है।

इस घटना में एएसपी परिचय कुमार ने फोन पर बताया कि सूचना मिली है कि दो लोगो की हत्या हुई है। घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी लेने जा रहे है। एएसपी ने बताया कि विवाद अभी स्प्ष्ट नही है। पूरी जानकारी दोनों पक्षो से जानकारी लेने के बाद ही बताया जा सकता है।