पीलीभीत के ललौरी खेड़ा ब्लॉक में तेरह निर्माणाधीन विकास कार्यों का किया गया शिलन्यास। सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद और गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के द्वारा क�

राजेश गुप्ता सम्बाददाता पीलीभीत।

पीलीभीत के ललौरी खेड़ा ब्लॉक में तेरह निर्माणाधीन विकास कार्यों का किया गया शिलन्यास।
सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद और गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के द्वारा किया गया शिलन्यास।


मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार की प्रेरणा से जितिन प्रसाद केन्द्रीय राज्यमंत्री,भारत सरकार एवं सांसद,लोक सभा क्षेत्र पीलीभीत एवं संजय सिंह गंगवार राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें, उत्तर प्रदेश सरकार की गरिमामयी उपस्थिति में ललौरीखेड़ा ब्लाक परिसर में विधानसभा-127 पीलीभीत में कार्यों/मार्गों को शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया।जिसमें भारी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित हुये।आपको बता दें विधानसभा-127 पीलीभीत के अन्तर्गत कुल 13 कार्य लम्बाई 25.44 किमी0 व लागत 2485.94 �लाख का शिलान्यास तथा कुल 18 कार्य लम्बाई 42.69 किमी0 व लागत रू0-1305.15 लाख का लोकार्पण इस प्रकार कुल 31 कार्य लम्बाई 68.13 किमी0 व लागत रू0-3791.09 लाख का लोकार्पण/शिलान्यास किया गया।मंत्री जी के द्वारा उक्त समस्त कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ बरसात से पूर्व पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये हैं। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, मरौरी ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा, ललौरी खेड़ा ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गंगवार, अमरिया ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे हैं।