* राष्ट्रीय WJI AI मीडिया वर्कशॉप वेबिनार चालू *

 

देश के पत्रकारों के शीर्ष संगठन Working Journalists of India (WJI) द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर WJI AI Media Workshop Webinar का आयोजन किया जा रहा है। WJI के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय उपाध्याय जी एवं राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री संजय सक्सेना जी ने प्रो. (डॉ.) के.जी. सुरेश जी को मुख्य विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है।

वेबिनार में AI विशेषज्ञ श्री तीर्थंकर सरकार एवं श्री अविनाश सिंह पत्रकारों को AI के माध्यम से मीडिया कार्य को बेहतर बनाने के व्यावहारिक तरीकों की जानकारी देंगे। वेबिनार की तिथि और समय की जानकारी जल्द साझा की जाएगी।

प्रो. (डॉ.) के.जी. सुरेश जी वरिष्ठ पत्रकार एवं मीडिया शिक्षाविद हैं। वे वर्तमान में India Habitat Centre, New Delhi के निदेशक हैं और इससे पहले IIMC के महानिदेशक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलपति रह चुके हैं।

उनकी उपस्थिति और मार्गदर्शन देशभर से जुड़े पत्रकारों के लिए निश्चित रूप से उपयोगी और प्रेरणादायक होगा।