हरदोई में मल्लावां के भाजपा नगर महामंत्री वीरेंद्र मिश्रा का फूटा गुस्सा, बोले- संगठन की कोई औकात नहीं, प्रत्याशी कौन है हमें पता नहीं, कार्यकर्ता का काम सिर्फ दरी बिछाना और पर्चे बांटना, जिनक

हरदोई। मल्लावां में भाजपा के नगर महामंत्री वीरेंद्र मिश्रा का स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने संगठन में कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रत्याशी कौन है, इसकी जानकारी तक उन्हें नहीं है।
23 अक्टूबर को होने वाले स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी से जो काम मिलता है, कार्यकर्ता वही करते हैं। पर्चे बांटने और अन्य निर्देशों का पालन करने में लगे हैं। प्रत्याशी कहां हैं और कौन है यहीं नहीं उनको पता हैं।
वीरेंद्र मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ताओं का काम केवल दरी बिछाना और पार्टी के कार्यक्रमों के लिए दौड़-दौड़कर पर्चियां बांटना रह गया है। उन्होंने कहा कि विधायक आशीष सिंह आशु बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को जानते हैं, लेकिन अन्य नेताओं का कार्यकर्ताओं से कोई मतलब नहीं है।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बड़े-बड़े मठाधीशों की जेब में हजारों वोट हैं। किसी की जेब में दस हजार, किसी के पास पांच हजार और किसी के पास दो हजार वोट हैं। प्रत्याशी उन्हीं के घर जाते हैं।
स्नातक एमएलसी प्रत्याशी ई. अवनीश कुमार सिंह पटेल के संगठन से मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा, "संगठन क्या होता है, संगठन की कोई औकात नहीं।" उन्होंने कहा कि पार्टी से जुड़े होने के कारण कार्यकर्ता अपना धर्म निभा रहे हैं।
वीरेंद्र मिश्रा ने कहा कि भाजपा गधा घोड़ा कुत्ता किसी को भी प्रत्याशी बनाकर भेज दे, कार्यकर्ता पार्टी के लिए काम करते रहेंगे। प्रत्याशी कौन है और कैसा है, इससे उन्हें कोई लेना-देना नहीं है।