हरदोई में बारिश से तबाही, 7 की मौत, 30 पशुओं की हानि और 330 मकान क्षतिग्रस्त, पांच उपकेंद्रों को छोड़कर जिले में विद्युत आपूर्ति बहाल

हरदोई। जिले में 25 सितंबर से लगातार आफ़त की बारिश जारी है, जिससे हरदोई में बड़ा नुकसान हुआ है। 7 जनहानि और 30 पशुहानि तथा 330 मकान गिरने की सूचना प्राप्त हुई है, जबकि 7 लोग घायल हैं। बड़ी संख्या में किसानों की फसल को नुकसान हुआ है और जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया हैं।
अपर जिलाधिकारी दीपाली भार्गव ने बताया कि जनपद में 25 सितंबर से अतिवृष्टि के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उसके दृष्टिगत हम लोग प्रशासन की सभी टीमें क्रियाशील बनी हुई है, और सतर्क दृष्टि बनाए हुए है। जनपद में अभी तक हमें सूचना मिली है कि 7 जनहानि हुई है, 5 अतिवृष्टि के कारण और दो सर्पदंश के कारण है, जबकि 7 लोग घायल हैं। इसके अतिरिक्त हमारे यहां 30 पशुहानि रिपोर्ट हुई है, 330 मकान आंशिक या पूर्ण रूप से गिरने की सूचना प्राप्त हुई है। फसल क्षति का आंकलन कराया का रहा है, चूंकि वर्षा अभी निरंतर चल रही है। तो हमारी टीमें सफाई की स्वास्थ्य की वो सब क्रियाशील बनी हुई है। हमारे 5 उपकेंद्रो को छोड़कर विद्युत व्यवस्था भी हमारी सुचारू चल रही है। सड़कों पर आवागमन बाधित हुआ था या वृक्ष टूटकर गिरे थे। उन सभी को हटवाकर आवागमन भी सुचारू चल रहा है। जो हमारी रोड थी पीडब्लयूडी विभाग द्वारा उनको भी रिस्टोर कराकर आवागमन सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया है। हम सभी लोगों के संपर्क में है। कंट्रोल रूम हमारा तहसील और जनपद स्तर पर 24 घंटे क्रियाशील है। जिस भी किसी व्यक्ति को इस तरह की कोई इमरजेंसी लगती है, तो वो हमें संपर्क कर सकते हैं और हम मदद के लिए सतर्क और यहां पर बने हुए है और लोगों को मदद पहुंचा रहे हैं।