स्व मंसा देवी के तृतीय पुण्यतिथि पर असहाय गरीब लोग को वितरण किया गया वस्त्र

रसड़ा बलिया ॥ स्थानीय क्षेत्र ग्राम सभा के खलीलपुर गांव में समाज सेवी रिटायर सूबेदार मेजर श्री लल्लन शर्मा जी की धर्मपत्नी मंसा देवी की तृतीय पुण्य तिथि श्रद्धा पूर्वक मनाई गई । इस अवसर पर अपने आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ,जनप्रतिनिधियों, शुभचिंतकों और क्षेत्र के स्थानीय माता बहनों ने भाग लिया । कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्री महामंडलेश्वर स्वामी कौशलेंद्र गिरी जी महाराज द्वारा स्वर्गीय मंसा देवी के चित्र पर माल्यार्पण करके की गई इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने 2 मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की । सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि बहुत ही भाग्यशाली इनका परिवार व उनकी पत्नी है जो उनके देहांत के बाद उनको याद किया जा रहा है । यह समाज के लिए एक बहुत ही अच्छा संदेश है ।पूरे समाज को लल्लन शर्मा जी से सीख लेनी चाहिए । इसके बाद लल्लन शर्मा जी ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि प्रत्येक साल से हम पुण्यतिथि पर सभी माता बहनों को साड़ी और पुरुष वर्ग को वस्त्र देते हैं और महाप्रसाद वितरित करते हैं ।विशिष्ट अतिथि में आदर्श नगर पालिका परिषद रसड़ा के भूतपूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी जी, पूर्व प्रधान राम जी शर्मा, डॉक्टर धीरज विश्वकर्मा जी, डॉक्टर तेज बहादुर जी, ग्राम सभा प्रधान अनोद यादव, महिला रसोइया जिला अध्यक्ष रेनू शर्मा जी, श्याम कृष्ण गोयल ने अपने-अपने विचार रखें इस अवसर पर साधना देवी , विमला भारती, संजू ठाकुर ,लक्ष्मी देवी,ओमप्रकाश शर्मा, सीताराम शर्मा ,कृष्णा शर्मा ,रामजी शर्मा, बब्बन शर्मा ,रुद्र प्रताप शर्मा , ठाकुर मंगल सिंह, आकाश शर्मा ,अनूप शर्मा, प्रदीप शर्मा, सुनील सरदास पुरी ,लल्लन बागी जी, इत्यादि सैकड़ो माताएं बहने एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान गौरी शंकर जी ने और पूरे कार्यक्रम का संचालन विकास कुमार वर्मा ने किया ।