सेवा संकल्प अभियान के तहत जनकल्याणकारी शिविरों का अवलोकन, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

पत्रकार सुमित गर्ग,

खेरागढ़। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकास खंड खेरागढ़ में विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित जनकल्याणकारी शिविरों का अवलोकन किया गया। शिविरों के माध्यम से क्षेत्रवासियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक भगवान सिंह कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र वर्मा, खेरागढ़ नगर मंडल अध्यक्ष कपिल जिंदल, पवन कुमार सिकरवार एडवोकेट

मंडल अध्यक्ष, भाजपा खेरागढ़ देहात,पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश सिकरवार, पूर्व प्रधान धर्मवीर सिंह, मंडल महामंत्री देवेंद्र सिंह सिकरवार, किसान मोर्चा जिला मंत्री उदय प्रताप सिंह, मंडल उपाध्यक्ष ओमप्रकाश लोधी, खंड विकास अधिकारी खेरागढ़ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, प्रधान एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।