सुरेंद्रनगर स्टेशन पर तीन दिन रहेगा ब्लॉक, कई ट्रेनों का परिचालन होगा प्रभावित

पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल स्थित सुरेंद्रनगर स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज के चौथे स्पैन के गर्डर लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 7 से 9 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन करीब तीन घंटे का ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा। ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा।

7 अक्टूबर को प्रभावित ट्रेनें

ट्रेन संख्या 16334 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल?वेरावल एक्सप्रेस को करीब दो घंटे, 19320 इंदौर?वेरावल महामना एक्सप्रेस को करीब एक घंटे 20 मिनट और 11464 जबलपुर?वेरावल एक्सप्रेस को करीब एक घंटे पांच मिनट मार्ग में नियंत्रित किया जाएगा।

8 अक्टूबर को ट्रेन संख्या 11464 जबलपुर?वेरावल एक्सप्रेस को करीब एक घंटे 40 मिनट मार्ग में नियंत्रित किया जाएगा।

इसके अलावा ट्रेन संख्या 19119 गांधीनगर कैपिटल?वेरावल इंटरसिटी और 19120 वेरावल?गांधीनगर कैपिटल को उनके निर्धारित समय से दो घंटे विलंब से रवाना किया जाएगा।

रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेनों के समय, ठहराव और रेक संरचना की अद्यतन जानकारी रेलवे की आधिकारिक यात्री पूछताछ सेवा पर जांचने की अपील की है।