सीएमओ ने नगला बरी में आरोग्य मेले का किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण सेवा के दिए निर्देश

फिरोजाबाद,सिटी अपडेट। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम बदन राम ने रविवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगला बरी में लगे मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को मिल रही दवाओं, जांच और टीकाकरण सुविधाओं को परखा।

सीएमओ ने डॉक्टरों को निर्देश दिए कि मेले में आने वाले हर मरीज को समय पर इलाज मिले और कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजना से वंचित न रहे। उन्होंने मरीजों से बात कर व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया।

रिपोर्ट- बबलू फरमान ( फिरोजाबाद)