सरकार प्रशासन की मदद के साथ पंचायत सचिव ने नीजी पैसों से की मदद।

बडे़पुरा गांव के बोले ग्रामीण सचिव साहब ने की आर्थिक मदद।

पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र के बड़ेपुरा कुसमा गांव के मजदूरों की हरियाणा सड़क एक्सीडेंट में मौत हो गई थी जिस पर डीएम एसपी सहित केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद सहित सभी लोगों के द्वारा दुख की घड़ी में मदद की गई वही गांव के ग्राम पंचायत सचिव के द्वारा प्रत्येक परिवार को ₹5000 की आर्थिक मदद की साथ ही अंत्येष्टि के लिए लकड़ियों की भी व्यवस्था की। बरसात के दिनों में बड़े रास्ते की साफ सफाई भी सचिव के द्वारा कराई गई इसके साथ ही सरकार द्वारा एक्सीडेंट का संज्ञान लिया गया था जिसमें मुख्यमंत्री के द्वारा मृतकों को दो-दो लाख तथा घायलों को ₹50000 की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।