सतीश मणि बने मध्य प्रदेश के जिला जज, ग्राम सभा सिरजम सहित बैतालपुर-गौरी बाजार क्षेत्र में खुशी की लहर

बैतालपुर, देवरिया। न्यायिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए सतीश मणि ने उच्चतर न्यायिक सेवा की परीक्षा उत्तीर्ण कर जिला जज बनने का गौरव प्राप्त किया है। उन्हें मध्य प्रदेश के सीधी जिले में जिला जज की जिम्मेदारी मिली है। उनकी इस उपलब्धि से ग्राम सभा सिरजम सहित बैतालपुर और गौरी बाजार क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। क्षेत्रवासियों ने उनका स्वागत करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
सतीश मणि ने वर्ष 2010 में मध्य प्रदेश में सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) के रूप में अपनी सेवा की शुरुआत की थी। इसके पश्चात उन्होंने बिहार न्यायिक सेवा में प्रवेश किया और लगभग 10 वर्षों तक न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर अपनी सेवाएं दीं। लंबे न्यायिक अनुभव, निरंतर परिश्रम और लगन के बल पर उन्होंने उच्चतर न्यायिक सेवा की परीक्षा उत्तीर्ण की और मध्य प्रदेश के सीधी जिले में जिला जज के पद पर पहुंचकर क्षेत्र का मान बढ़ाया।
उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र के लोगों ने गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि सतीश मणि ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर न्यायिक क्षेत्र में एक नई पहचान बनाई है। उनकी सफलता से ग्राम सभा सिरजम सहित आसपास के गांवों में उत्साह और उल्लास का माहौल है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अम्बरीष मणि त्रिपाठी, संतोष यादव, जितेंद्र यादव, राजेश मौर्य, राजू पटेल, मोहन यादव, चंद्रमा यादव, विश्राम सैनी, कैलाश सैनी, पहलाद सैनी, योगेश्वर उपाध्याय, दिलीप उपाध्याय, अमन मिश्रा, धीरेंद्र मणि त्रिपाठी, वैभव शुक्ला, सुनील यादव, धनेश यादव, मोहम्मद नवशेर, विवेक राय, प्रेम नारायण मणि, अजरेश मणि, सितांशु मणि, रविंद्र मणि, सुनील मणि, श्रीप्रकाश मणि, राकेश मणि त्रिपाठी, परशुराम सैनी, अनिल मणि बरारी, विजय प्रताप मणि उर्फ डब्लू मणि, अमित यादव, सुमंत यादव, निलेश त्रिपाठी, प्रेम सैनी, मनोज यादव, राजन उपाध्याय, पंडित भारत उपाध्याय (प्रधानाचार्य), सुग्रीव वर्मा, बलराम वर्मा, रामसागर यादव (प्रबंधक), सिद्धनाथ यादव (प्रबंधक), रजनीश उपाध्याय, रवि कुशवाहा, डॉ. धनुषधारी कुशवाहा, विवेक शुक्ला, राजेश निषाद, राम अवतार यादव, संजीव यादव, राजू गुप्ता, गंगेश्वर यादव, सुनील सिंह, संजय तिवारी, मंतोष यादव, अवधेश शर्मा, मिंटू भारती, अखिलेश मौर्य, सुरेंद्र मौर्य, प्रियेश मणि, प्रखर मणि, राजू यादव और गुलशन शर्मा सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
क्षेत्रवासियों ने सतीश मणि के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और न्यायप्रियता के साथ
करेंगे।