शिक्षक दिवस पर बच्चों को जमेट्रिक बॉक्स व पुस्तकें वितरित

पयागपुर, बहराइच। 5 सितंबर को देश के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय द्वितीय पयागपुर में बच्चों के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।कार्यक्रम के दौरान मध्यान्ह भोजन के कोऑर्डिनेटर राकेश मिश्रा द्वारा विद्यालय के बच्चो बॉक्स, पेन एवं पुस्तकों का वितरण किया गया। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को डॉ. राधाकृष्णन के जीवन, शिक्षा के प्रति उनके योगदान और शिक्षक के महत्व के बारे में जानकारी दी।इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका विजयलक्ष्मी सिंह, ऊषा पाठक, विनोद कुमार पांडेय, प्रणामी अध्यापक सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।