विशेश्वरगंज में दुर्गा प्रतिमा पंडाल की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण थाना अध्यक्ष ने दिए आवश्यक निर्देश।

विशेश्वरगंज (बहराइच)। शारदीय नवरात्रि के मद्देनजर जनपद बहराइच के थाना विशेश्वरगंज क्षेत्र में श्री दुर्गा प्रतिमा पंडाल का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान थाना अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने पंडाल में सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और समिति के अध्यक्ष से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए जरूरी व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। पुलिस प्रशासन त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क है।