विधायक प्रतिनिधि मुर्तजा अली का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन, विधायक ब्रजेश यादव ने काटा केक

विधायक प्रतिनिधि मुर्तजा अली का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन, विधायक ब्रजेश यादव ने काटा केक

 

सहसवान (बदायूं)। समाजवादी पार्टी के सहसवान विधानसभा क्षेत्र से विधायक ब्रजेश यादव के विधायक प्रतिनिधि मुर्तजा अली का जन्मदिन पार्टी कार्यालय पर उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विधायक ब्रजेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी में केक काटकर मुर्तजा अली को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

जन्मदिन के अवसर पर पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जमावड़ा रहा। विधायक ब्रजेश यादव ने मुर्तजा अली को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की। इस दौरान मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी मुर्तजा अली को फूल-मालाएं पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी।

 

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नवाब सिंह, सालिक अली, सोनू यादव सहित समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। सभी ने मुर्तजा अली के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके बेहतर स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की।

 

कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। जन्मदिन समारोह के दौरान पार्टी कार्यालय का माहौल उत्सवी नजर आया और कार्यकर्ताओं ने आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।