विद्यार्थियों ने इंद्रधनुषी प्रस्तुतियों से मन मोहा

शिक्षक दिवस पर पत्रकारिता
विभाग में हुआ रंगारंग कार्यक्रम
विद्यार्थियों ने इंद्रधनुषी प्रस्तुतियों से मोहा मन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता में रविवार को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में विशेष रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने इंद्रधनुषी प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में शिक्षकों को पुष्प देकर उनका स्वागत किया गया। अंशिका और पारिजात ने समूह नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके बाद प्राप्ति और कशिश ने भी एक अन्य फिल्मी गीत पर मनमोहक प्रस्तुति दी। गाथा कश्यप ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही सभी शिक्षकों की विशिष्टताओं को रेखांकित कर उनका स्वागत किया। कशिश ने भी सभी शिक्षकों की भूमिका पर विचार रखे।
इसके बाद वेदांत, ओजस्वी त्यागी और अनाइसा ने फिल्मी गीतों के कोलाज पर नृत्य की सुंदर प्रस्तुति देकर सबकी तालियां बटोरीं। पारिजात ने भी शिक्षक दिवस के महत्व पर विचार रखे।
ओजस्वी त्यागी ने शिक्षकों की भूमिका की नकल की।
इस कार्यक्रम में शिक्षकों डा राघवेन्द्र दीक्षित, डा अभिषेक कुमार और उमेश शुक्ल ने सभी विद्यार्थियों के सुखद और उज्जवल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम में डा शंभूनाथ घोष, देवेंद्र कुमार समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। संचालन गाथा और अनाइसा ने किया।