विद्यार्थियों को दिए रोजगार व करियर के टिप्स

अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में प्लेसमेंट ड्राइव और प्री-प्लेसमेंट टॉक का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को करियर निर्माण, कॉर्पोरेट वर्क कल्चर और रोजगार के नए अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्री-प्लेसमेंट टॉक में मुख्य वक्ता कॉस्मो फर्स्ट कंपनी की एचआर मैनेजर पूनम तिवारी ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कंपनी के प्रोफाइल, करियर ग्रोथ और कॉर्पोरेट सेक्टर में आने वाली चुनौतियों व अवसरों पर प्रकाश डालते हुए छात्रों का मार्गदर्शन किया। प्लेसमेंट ड्राइव में क्वालिटी ऑस्ट्रिया सेंट्रल एशिया कंपनी के प्रतिनिधियों ने शिरकत की और अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को करियर निर्माण व रोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। एचआर मैनेजर अंकुश कुमार ने कॉर्पोरेट वर्क कल्चर के बारे में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने विद्यार्थियों को उद्योग जगत की आवश्यकताओं और करियर में सफलता पाने के लिए आवश्यक कौशलों के प्रति जागरूक किया। डायरेक्टर टीएनपी डा. लव मित्तल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान मिलने के साथ-साथ अपने करियर को सही दिशा में आगे बढ़ाने का बेहतरीन अवसर प्राप्त होता है। प्लेसमेंट अधिकारी डा. विपिन कुमार ने आभार व्यक्त किया।