लोहारू-परवेजपुर रेलखंड पर आरयूबी निर्माण के चलते 14 अक्टूबर को कई ट्रेनें प्रभावित

लोहारू-परवेजपुर रेलखंड पर आरयूबी निर्माण के चलते 14 अक्टूबर को कई ट्रेनें प्रभावित

दो रेलसेवाएं रद्द, दो आंशिक रद्द और छह ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी

बीकानेर मंडल के लोहारू-परवेजपुर रेलखंड पर समपार फाटक संख्या 124 पर रोड अंडर ब्रिज निर्माण कार्य के लिए 14 अक्टूबर 2026 को रेल ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते इस मार्ग से गुजरने वाली कई रेलसेवाओं का संचालन प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, 14 अक्टूबर को रेवाड़ी-बीकानेर और बीकानेर-रेवाड़ी रेलसेवाएं पूरी तरह रद्द रहेंगी। वहीं सीकर-रेवाड़ी रेलसेवा लोहारू तक ही संचालित होगी और रेवाड़ी-जोधपुर रेलसेवा रेवाड़ी के बजाय लोहारू से संचालित की जाएगी।

इसके अलावा हिसार-दिल्ली, दिल्ली-हिसार, दिल्ली सराय-सीकर, दिल्ली सराय-जोधपुर, हनुमानगढ़-जयपुर और कोटा-सिरसा रेलसेवाओं का संचालन परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा। बदले मार्ग पर निर्धारित स्टेशनों पर इन ट्रेनों को ठहराव भी दिया जाएगा।

वहीं दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा एक घंटे की देरी से रवाना होगी, जबकि बठिंडा-जयपुर रेलसेवा मार्ग में 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि 14 अक्टूबर को यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन के संचालन की स्थिति और मार्ग की जानकारी अवश्य जांच लें।