लोजपा छात्र प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव बने राहुल प्रताप सिंह

रेहरा बाजार, बलरामपुर।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के छात्र प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद शाम्भवी चौधरी के निर्देश पर राहुल प्रताप सिंह को छात्र लोजपा (रामविलास) का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। पत्र में कहा गया है कि छात्र लोजपा (रामविलास) के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार आपको राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया जाता है।
राहुल प्रताप सिंह मूल रूप से अहिरौली बुज़ुर्गविकास क्षेत्र रेहराबाजार बलरामपुर के निवासी हैं। उनके पिता का नाम चंद्र प्रकाश सिंह है। राहुल के नियुक्ति पर संत राम सिंह, दिनेश सिंह, गणेश सिंह, पिंकू सिंह, बलराम सिंह, रमेश कुमार व पार्टी कार्यकर्ताओं एवं शुभ चिन्तकों ने हर्ष व्यक्त किया है।