लोकतंत्र की मजबूती को गांव-गांव उतरीं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, घर-घर पहुंचकर नवमतदाताओं को जोड़ने का भरा दम!

लोकतंत्र की मजबूती को गांव-गांव उतरीं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, घर-घर पहुंचकर नवमतदाताओं को जोड़ने का भरा दम!

बूथ संख्या 118 पर चला मतदाता जोड़ो अभियान, पात्र युवाओं के भरवाए फॉर्म-6; कोई भी योग्य नागरिक वोट के अधिकार से न रहे महरूम_प्रेमावती

#Hardoi 

लोकतंत्र की असली ताकत न किसी कुर्सी में है और न किसी रसूख में, उसकी असली ताकत है जनता का वोट! इसी लोकतांत्रिक ताकत को मजबूत करने के संकल्प के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती मतदाता जोड़ो अभियान के तहत गांव की गलियों और घरों की चौखट तक पहुंचीं।

विधानसभा हरदोई के हरदोई ग्रामीण मंडल अंतर्गत ग्राम नयागांव मुबारकपुर के बूथ संख्या 118 पर उन्होंने घर-घर जनसंपर्क कर पात्र नागरिकों और नवमतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल कराने की मुहिम चलाई। इस दौरान नए मतदाताओं के फॉर्म-6 भरवाए गए और ग्रामीणों को मतदान के अधिकार एवं उसकी अहमियत समझाई गई।

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने दो टूक संदेश देते हुए कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत होगा, जब हर पात्र नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित होगी। कोई भी योग्य युवा या नागरिक मतदाता सूची से छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि अपने परिवार और आसपास के पात्र युवाओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने में आगे आएं।

उन्होंने कहा कि मतदान केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र के भविष्य को दिशा देने की ताकत है। इसलिए हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझे और इस अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग करे।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा अनुराधा मिश्रा, महाराष्ट्र की महिला विस्तारक सुनीशा शाह, मंडल महामंत्री रणंजय सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

संदेश साफ है_हर पात्र मतदाता का नाम सूची में, हर हाथ में लोकतंत्र की ताकत और हर नागरिक की भागीदारी से ही मजबूत होगा भारत का लोकतंत्र।

#MYogiAdityanath #highlightseveryonefollowers #ModiHaiToMumkinHai #AmitShah