लालपुर में भाकियू टिकैत का सदस्यता अभियान, दर्जनों ग्रामीणों ने ग्रहण की संगठन की सदस्यता

पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के तत्वावधान में ग्राम लालपुर में सदस्यता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान दर्जनों ग्रामीणों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान ग्राम अध्यक्ष से लेकर ब्लॉक स्तर तक विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ा गया।
बैठक में किसान नेता एवं भाकियू के संस्थापक बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की नीतियों और विचारधारा पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने ?जय जवान, जय किसान? के संकल्प के साथ किसान हितों के लिए संगठन की नीतियों पर चलने का निर्णय लिया।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी, जिला उपाध्यक्ष मनमोहन सिंह, तहसील कलीनगर उपाध्यक्ष जमुना प्रसाद एवं बबलू सहित संगठन के कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।