लखनऊ में 16 वर्षीय वंदना चौबे के पिता विजय कुमार चौबे ने अपने दोस्त अब्दुल मन्नान के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी। वंदना कई लड़कों से बातचीत करती थी और वर्ष 2025 में एक युवक के साथ घर से भी चली गई

लखनऊ में 16 वर्षीय वंदना चौबे के पिता विजय कुमार चौबे ने अपने दोस्त अब्दुल मन्नान के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी। वंदना कई लड़कों से बातचीत करती थी और वर्ष 2025 में एक युवक के साथ घर से भी चली गई थी। बाद में युवक को जेल भेजा गया, लेकिन जेल से छूटने के बाद भी वंदना उससे बातचीत करती रही। इसी बात को लेकर पिता नाराज था।  

13 अप्रैल को पिता बेटी को झाड़-फूंक कराने के बहाने कार से लेकर निकला और रास्ते में अपने दोस्त को साथ ले लिया। दोनों बाराबंकी के कुर्सी रोड इलाके में पहुंचे, जहां कथित कार में सो रही वंदना का गला कपड़े से दबा दिया गया। उसकी मौत के बाद पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर तेजाब डाला गया। इसके बाद शव को नहर में फेंकने की कोशिश की गई, लेकिन रास्ते से वाहन गुजरते देखकर आरोपी शव को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। 

16 अप्रैल को पिता ने ही IGRS पोर्टल पर वंदना के लापता होने की शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने कॉल डिटेल और पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ाई तो पिता की भूमिका संदिग्ध मिली। बाराबंकी में मिले अज्ञात शव की पहचान वंदना के रूप में होने के बाद पुलिस ने पिता और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों से पूछताछ में हत्या की साजिश का खुलासा हुआ। मामले में आगे की जांच जारी है।