रेलवे यात्रियों के लिए जरूरी सूचना: 21 से अधिक ट्रेनें रहेंगी निरस्त, कई का बदलेगा मार्ग

गोरखपुर। पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में राजेंद्र पुल, हाथीदह जंक्शन और रामपुर डुमरा स्टेशनों पर प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के साथ दिनकर ग्राम सिमरिया-बरौनी के बीच दोहरीकृत रेल लाइन पर नए पुल के निर्माण का कार्य किया जाएगा। इसके चलते सितंबर और अक्टूबर में कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए प्रभावित ट्रेनों की सूची जारी करते हुए कुछ ट्रेनों को निरस्त करने और कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है।

कई प्रमुख ट्रेनें रहेंगी निरस्त

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल विशेष ट्रेन 20, 23, 27 और 30 सितंबर को तथा वापसी में आसनसोल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी विशेष ट्रेन 21, 28 सितंबर और 1 अक्टूबर को निरस्त रहेगी।

इसके अलावा गाजीपुर सिटी-कोलकाता एक्सप्रेस 21 और 28 सितंबर तथा कोलकाता-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस 27 सितंबर को नहीं चलेगी। मऊ-कोलकाता विशेष ट्रेन 23 और 30 सितंबर तथा कोलकाता-मऊ एक्सप्रेस 24 सितंबर और 1 अक्टूबर को निरस्त रहेगी।

लालकुआं-कोलकाता विशेष ट्रेन 24 सितंबर और कोलकाता-लालकुआं विशेष ट्रेन 26 सितंबर को निरस्त रहेगी। आसनसोल-गोरखपुर एक्सप्रेस 25 सितंबर और 2 अक्टूबर तथा गोरखपुर-आसनसोल एक्सप्रेस 26 सितंबर और 3 अक्टूबर को निरस्त रहेगी।

रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस 25 सितंबर और 2 अक्टूबर तथा गोरखपुर-रांची एक्सप्रेस 26 सितंबर और 3 अक्टूबर को निरस्त रहेगी। इसके साथ ही कोलकाता-आजमगढ़, आजमगढ़-कोलकाता, आसनसोल-गोंडा और गोंडा-आसनसोल एक्सप्रेस की कुछ निर्धारित सेवाएं भी प्रभावित रहेंगी।

सियालदह-बलिया एक्सप्रेस 1 से 4 अक्टूबर तथा बलिया-सियालदह एक्सप्रेस 1 से 5 अक्टूबर तक निरस्त रहेगी। टाटानगर-थावे एक्सप्रेस 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक तथा थावे-टाटानगर एक्सप्रेस 1, 3 और 4 अक्टूबर को निरस्त रहेगी। गोरखपुर-पाटलिपुत्र और पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस भी 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक निरस्त रहेंगी।

कई ट्रेनों का बदलेगा मार्ग

निर्माण कार्य के कारण कई लंबी दूरी की ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। हावड़ा-प्रयागराज रामबाग एक्सप्रेस को किऊल-शेखपुरा-बिहार शरीफ-बख्तियारपुर के रास्ते चलाया जाएगा।

जम्मूतवी-भागलपुर और भागलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस को बरौनी-सबदलपुर-मुंगेर तथा मुंगेर-बरौनी के रास्ते चलाया जाएगा। हावड़ा-काठगोदाम और काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस का संचालन भी बर्धमान, रामपुरहाट, मुंगेर और बरौनी के परिवर्तित मार्ग से होगा।

सम्बलपुर-गोरखपुर तथा गोरखपुर-सम्बलपुर एक्सप्रेस को किऊल-मुंगेर-बरौनी और बरौनी-मुंगेर-किऊल के रास्ते चलाया जाएगा।

इसके अलावा सियालदह-बलिया और बलिया-सियालदह एक्सप्रेस को भी निर्धारित अवधि में परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। कोलकाता-गोरखपुर और गोरखपुर-कोलकाता की विभिन्न सेवाओं को रामपुरहाट, मालदा टाउन, कटिहार और बरौनी के रास्ते चलाने का निर्णय लिया गया है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के संचालन की स्थिति और मार्ग की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।