राष्ट्रीय एकता दिवस: मितान भवन बालको में

CITIUPDATE NEWS/संतोष सारथी/कोरबा| लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में देशभर में मनाया गया। इसी कड़ी में थाना बालको द्वारा मितान भवन में भी गुजरात के एकता नगर में आयोजित भव्य एकता परेड-2026? का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें बालको पुलिस, युवाओ,विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

बड़ी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में गुजरात के एकता नगर में आयोजित भव्य एकता परेड-2026 का सीधा प्रसारण दिखाया गया। मितान भवन उपस्थित जनसमूह ने इस भव्य आयोजन का उत्साहपूर्वक अवलोकन किया।

कार्यक्रम के दौरान लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान, देश की रियासतों के एकीकरण तथा भारत की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने में उनकी ऐतिहासिक भूमिका का स्मरण किया गया।