राष्ट्रीय एकता दिवस पर फिरोजपुर मंडल में गूंजा एकता का संदेश, 100 से अधिक लोगों ने लगाई दौड़

राष्ट्रीय एकता दिवस पर फिरोजपुर मंडल में गूंजा एकता का संदेश, 100 से अधिक लोगों ने लगाई दौड़

फिरोजपुर मंडल में रन फॉर यूनिटी का आयोजन

फिरोजपुर। भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने मंडल कार्यालय में अधिकारियों, कर्मचारियों, रेलवे सुरक्षा बल के जवानों और स्कूली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इसके बाद मंडल रेल प्रबंधक के नेतृत्व में रन फॉर यूनिटी का आयोजन हुआ, जिसमें 100 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक नितिन गर्ग, वरिष्ठ मंडल खेल अधिकारी राहुल देव सहित मंडल के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

इस आयोजन के जरिए सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद करते हुए सभी को देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया।