राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर कोपरा में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

कोपरा। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर शासकीय आयुर्वेद औषधालय कोपरा, विकासखंड बड़ेराजपुर के तत्वावधान में ग्राम पंचायत कोपरा के दुर्गा मंच में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को आयुर्वेद, योग एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षक श्री महेंद्र कुमार मरकाम द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को योग के महत्व की जानकारी दी गई तथा विभिन्न योगासनों एवं योगाभ्यास का प्रशिक्षण कराया गया। उन्होंने नियमित योगाभ्यास को दैनिक जीवन में शामिल करने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया।

शिविर में डॉ. चंचल नाग(आयुष चिकित्सक) द्वारा आयुर्वेद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही श्रीमती सावित्री राणा (अंशकालिक स्वच्छक) का भी कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग रहा।

आयोजकों ने बताया कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में आयुर्वेद एवं योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।