रामनवमी और दशहरा पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने किया भंडारे का आयोजन 

कासगंज। रामनवमी और दशहरा के पावन पर्व पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए निकलीं यात्राओं में शामिल श्रद्धालुओं के लिए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष सुबोध गुप्ता उर्फ मंसाराम के प्रतिष्ठान एवं जिला कार्यालय पर पदाधिकारियों के सहयोग से आयोजित भंडारे में विभिन्न यात्राओं में शामिल श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष सुबोध गुप्ता उर्फ मंसाराम, दिलीप वर्मा, अर्चित गुप्ता उर्फ छोटू, विशाल गुप्ता, अमोल सैनी, महेश वर्मा, अमर गुप्ता, गौरव वर्मा, हेमंत गंगवार, हर्षित गुप्ता, अन्नू गुप्ता, पारस गुप्ता, पुनीत गुप्ता, अशोक गुप्ता, राम भारद्वाज, नन्हे राजपूत और अनिकेत अजय सक्सेना सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।