रतनगढ़-मोलीसर के बीच आरसीसी बॉक्स डालने का कार्य, ट्रैफिक ब्लॉक से 6 ट्रेनें प्रभावित

रतनगढ़-मोलीसर के बीच आरसीसी बॉक्स डालने का कार्य, ट्रैफिक ब्लॉक से 6 ट्रेनें प्रभावित

रेलवे ब्लॉक से 2 ट्रेनें रद्द, 2 का बदला मार्ग

बीकानेर। उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल में चूरू-सादुलपुर रेलखंड के रतनगढ़-मोलीसर स्टेशनों के बीच आरसीसी बॉक्स डालने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए रेलवे की ओर से ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा और 6 रेलसेवाओं के संचालन में बदलाव किया गया है। इनमें 2 ट्रेनें आंशिक रद्द, 2 का मार्ग परिवर्तित, 1 रीशड्यूल और 1 ट्रेन रेगुलेट रहेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, ट्रेन संख्या 14897 बीकानेर-हिसार 1 दिसंबर 2026 को बीकानेर से रवाना होकर रतनगढ़ तक ही संचालित होगी। ऐसे में रतनगढ़ से हिसार के बीच यह ट्रेन आंशिक रद्द रहेगी। वहीं ट्रेन संख्या 14898 हिसार-बीकानेर 2 दिसंबर को हिसार के बजाय रतनगढ़ से संचालित होगी। इस कारण हिसार-रतनगढ़ के बीच इसका संचालन रद्द रहेगा।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 22482 दिल्ली सराय-जोधपुर एक्सप्रेस 1 दिसंबर को परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा-डेगाना होकर संचालित होगी। वहीं ट्रेन संख्या 14718 हरिद्वार-बीकानेर एक्सप्रेस भी 1 दिसंबर को परिवर्तित मार्ग अंबाला-बठिंडा-बीकानेर होकर चलेगी।

रेलवे ने ट्रेन संख्या 12457 दिल्ली सराय-बीकानेर एक्सप्रेस को 1 दिसंबर को निर्धारित समय से 1 घंटे 30 मिनट की देरी से रवाना करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दिल्ली सराय से रात 1:05 बजे प्रस्थान करेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 14823 जोधपुर-रेवाड़ी एक्सप्रेस 2 दिसंबर को रतनगढ़ स्टेशन पर 15 मिनट रेगुलेट रहेगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेनों के संशोधित संचालन और समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।