यात्रियों को राहत: जम्मू मंडल की 2 ट्रेनों में बढ़ेंगे अतिरिक्त कोच, कन्फर्म बर्थ मिलने की बढ़ेगी उम्मीद

जम्मू। यात्रियों की बढ़ती भीड़ और अतिरिक्त मांग को देखते हुए उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने यात्रियों को राहत देने के लिए ट्रेन संख्या 19224 और 19416 में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। इस व्यवस्था से यात्रियों को कन्फर्म बर्थ मिलने की संभावना बढ़ेगी और सफर अधिक आरामदायक होगा।

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 19224 में 17 से 19 नवंबर 2026 तक थर्ड एसी का 1 और स्लीपर श्रेणी का 1 अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। वहीं ट्रेन संख्या 19416 में 17 नवंबर को थर्ड एसी का 1 और स्लीपर श्रेणी का 1 अतिरिक्त कोच अस्थायी रूप से जोड़ा जाएगा।

जम्मू मंडल की इस पहल से अधिक यात्रियों को आरक्षित सीट उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। यात्री अतिरिक्त कोचों में रेलवे के आरक्षण केंद्रों, आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट और रेलवन मोबाइल ऐप के माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं।