यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 10 जोड़ी विशेष ट्रेनें, बिहार से दिल्ली-मुंबई जाने वालों को मिलेगी राहत

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 10 जोड़ी विशेष ट्रेनें, बिहार से दिल्ली-मुंबई जाने वालों को मिलेगी राहत

21 से 27 नवंबर तक अलग-अलग तिथियों पर होगा संचालन, गोरखपुर, मुजफ्फरपुर और छपरा से दिल्ली, मुंबई, पुणे और गुजरात के लिए मिलेगी अतिरिक्त रेल सुविधा

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए विभिन्न प्रमुख रेल मार्गों पर विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। 21 से 27 नवंबर 2026 के बीच मुजफ्फरपुर, रक्सौल, गोरखपुर और छपरा से देश के प्रमुख शहरों के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों के संचालन से बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे की इस पहल से त्योहार और अन्य कारणों से बढ़ी यात्री भीड़ को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी।

रेलवे द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मुजफ्फरपुर से हड़पसर (पुणे) के बीच गाड़ी संख्या 05213/05214 का संचालन किया जाएगा। 05213 मुजफ्फरपुर से 21 नवंबर को और 05214 हड़पसर से 23 नवंबर को एक-एक फेरा लगाएगी। इस ट्रेन में 22 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। ट्रेन हाजीपुर, सोनपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, सतना, जबलपुर, इटारसी, खंडवा, भुसावल और मनमाड सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

रक्सौल से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच गाड़ी संख्या 05563/05564 चलाई जाएगी। 05563 रक्सौल से 22 नवंबर को तथा 05564 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 24 नवंबर को एक-एक फेरा लगाएगी। इस ट्रेन में 18 कोच होंगे, जिनमें 3 एसी तृतीय, 6 सामान्य, 7 स्लीपर और 2 एसएलआर कोच शामिल हैं। ट्रेन सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, प्रयागराज छिवकी, जबलपुर, इटारसी, भुसावल और नासिक रोड होते हुए संचालित होगी।

मुजफ्फरपुर से आनंद विहार टर्मिनल के बीच गाड़ी संख्या 05211/05212 का संचालन भी किया जाएगा। 05211 मुजफ्फरपुर से 22 नवंबर को और 05212 आनंद विहार टर्मिनल से 23 नवंबर को एक-एक फेरा लगाएगी। इस ट्रेन में कुल 17 कोच होंगे, जिनमें एसी प्रथम, एसी द्वितीय और एसी तृतीय श्रेणी के कोच शामिल हैं। यह ट्रेन हाजीपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज, गोविंदपुरी और गाजियाबाद होकर चलेगी।

इसके अलावा मुजफ्फरपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच गाड़ी संख्या 05217/05218 का संचालन होगा। 05217 मुजफ्फरपुर से 23 नवंबर और 05218 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 25 नवंबर को रवाना होगी। इस ट्रेन में 18 कोच होंगे, जिनमें 11 स्लीपर, 3 सामान्य, 2 एसएलआर और 2 एसी तृतीय श्रेणी के कोच शामिल हैं। ट्रेन हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, गाजीपुर सिटी, जौनपुर, बनारस, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, जबलपुर, इटारसी, भुसावल, मनमाड और ठाणे सहित कई स्टेशनों पर रुकेगी।

गोरखपुर से बांद्रा टर्मिनस के बीच गाड़ी संख्या 05091/05092 का संचालन किया जाएगा। 05091 गोरखपुर से 23 नवंबर और 05092 बांद्रा टर्मिनस से 25 नवंबर को एक-एक फेरा लगाएगी। इस ट्रेन में कुल 22 एलएचबी कोच होंगे। यह ट्रेन बस्ती, गोंडा, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, टुंडला, आगरा ईदगाह, गंगापुर सिटी, कोटा, रतलाम, भरूच और सूरत होते हुए चलेगी।

छपरा से उधना जंक्शन के बीच गाड़ी संख्या 05115/05116 का संचालन होगा। 05115 छपरा से 24 नवंबर और 05116 उधना जंक्शन से 26 नवंबर को एक-एक फेरा लगाएगी। इस ट्रेन में कुल 15 एलएचबी कोच होंगे। इनमें चेयरकार, स्लीपर, एसी द्वितीय और एसी तृतीय श्रेणी के कोच शामिल हैं। ट्रेन गाजीपुर सिटी, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, जबलपुर, इटारसी, खंडवा और भुसावल सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।

गोरखपुर से हड़पसर के बीच गाड़ी संख्या 05093/05094 भी चलाई जाएगी। 05093 गोरखपुर से 24 नवंबर और 05094 हड़पसर से 26 नवंबर को एक-एक फेरा लगाएगी। इस ट्रेन में कुल 20 एलएचबी कोच होंगे। ट्रेन बस्ती, गोंडा, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल और अहमदनगर सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

गोरखपुर से दिल्ली के बीच गाड़ी संख्या 05019/05020 विशेष ट्रेन का संचालन होगा। 05019 गोरखपुर से 24 नवंबर और 05020 दिल्ली से 25 नवंबर को एक-एक फेरा लगाएगी। इस ट्रेन में कुल 15 कोच होंगे, जिनमें 6 स्लीपर, 7 सामान्य और 2 एसएलआर कोच शामिल हैं। ट्रेन खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, टुंडला और गाजियाबाद होते हुए चलेगी।

इसके साथ ही गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच गाड़ी संख्या 05097/05098 का संचालन किया जाएगा। 05097 गोरखपुर से 25 नवंबर और 05098 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 27 नवंबर को एक-एक फेरा लगाएगी। इस ट्रेन में कुल 20 एलएचबी कोच होंगे। यह ट्रेन बस्ती, गोंडा, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण और ठाणे होकर चलेगी।

छपरा से बांद्रा टर्मिनस के बीच गाड़ी संख्या 05185/05186 विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। 05185 छपरा से 25 नवंबर और 05186 बांद्रा टर्मिनस से 27 नवंबर को एक-एक फेरा लगाएगी। इस ट्रेन में कुल 18 एलएचबी कोच होंगे, जिनमें 8 सामान्य और 8 स्लीपर कोच के साथ 2 एसएलआर कोच शामिल हैं। ट्रेन सीवान, गाजीपुर सिटी, मऊ, आजमगढ़, बनारस, प्रयागराज रामबाग, सूबेदारगंज, गोविंदपुरी, टुंडला, आगरा ईदगाह, कोटा, रतलाम, भरूच और सूरत सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की अद्यतन स्थिति, समय और ठहराव की जानकारी रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 अथवा एनटीईएस ऐप के माध्यम से अवश्य प्राप्त कर लें। इन विशेष ट्रेनों का संचालन एक-एक फेरे के लिए निर्धारित किया गया है।