यांत्रिक मुख्यालय की छत पर चला स्वच्छता अभियान, 500 किलो कचरा एकत्र

प्रयागराज। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत उत्तर मध्य रेलवे के मुख्यालय प्रयागराज में यांत्रिक विभाग की ओर से विशेष श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के निर्देशन में आयोजित अभियान का उद्देश्य स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर अनिल कुमार द्विवेदी ने किया। इस दौरान यांत्रिक मुख्यालय भवन की छत और आसपास के क्षेत्रों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान कर सफाई की। अभियान के दौरान करीब 0.5 टन यानी 500 किलोग्राम अपशिष्ट एकत्र किया गया, जिसका नियमानुसार निस्तारण किया गया।

श्रमदान में मुख्य रोलिंग स्टॉक इंजीनियर (माल ढुलाई) सूरज प्रकाश, मुख्य कारखाना इंजीनियर राकेश गौतम, मुख्य मोटिव पावर इंजीनियर/डीजल आर.के. जाटव, मुख्य पर्यावरण एवं गृहव्यवस्था प्रबंधक मनीष कुमार, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/योजना एवं फ्रेट मो. सैफ सहित विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर अनिल कुमार द्विवेदी ने कहा कि स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखकर इसे दैनिक कार्य-संस्कृति और जीवनशैली का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्यस्थल और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने तथा दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के माध्यम से ?स्वच्छता के लिए श्रमदान, स्वच्छ पर्यावरण के लिए योगदान? का संदेश दिया गया। अभियान का आयोजन पर्यावरण एवं गृहव्यवस्था अनुभाग, मुख्यालय यांत्रिक, उत्तर मध्य रेलवे की ओर से किया गया।