मृत्यु के बाद भी मानवता की सेवा का संकल्प: बिरजा राम भील और जवाना राम नायक ने लिया देहदान का संकल्प. प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार की देहदान जागरूकता मुहिम से समाज में बढ़ रही प्रेरणा, विभागाध्à¤

बीकानेर (रामलाल लावा) जीवन के बाद भी मानवता और चिकित्सा शिक्षा की सेवा जारी रखने का प्रेरणादायी संदेश देते हुए सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में लंबे समय तक सेवाएं दे चुके बिरजा राम भील तथा कृष्णा पेट्रोल पंप, पूगल रोड से जुड़े जवाना राम नायक ने सोमवार को देहदान का संकल्प लिया। दोनों ने देहदान संबंधी संकल्प प्रपत्र भरकर शरीर रचना विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश मणि को सौंपे।

सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. सुरेंद्र कुमार द्वारा देहदान के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए लगातार देहदान संकल्प जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य देहदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करते हुए लोगों को इसके चिकित्सा, वैज्ञानिक और मानवीय महत्व से परिचित करवाना है।

चिकित्सा शिक्षा में देहदान का विशेष महत्व है। मेडिकल विद्यार्थियों को मानव शरीर की संरचना को गहराई से समझने, व्यावहारिक चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने तथा विभिन्न प्रकार के चिकित्सकीय अनुसंधान में देहदान महत्वपूर्ण आधार प्रदान करता है।

प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार की पहल के माध्यम से आमजन को यह संदेश दिया जा रहा है कि मृत्यु के बाद देहदान कर व्यक्ति भावी चिकित्सकों की शिक्षा और चिकित्सा विज्ञान के विकास में अपना अमूल्य योगदान दे सकता है।

बिरजा राम भील और जवाना राम नायक का यह निर्णय इसी सामाजिक चेतना को आगे बढ़ाने वाला कदम है। दोनों का देहदान संकल्प समाज के लिए प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आया है और यह संदेश देता है कि मानव सेवा की भावना जीवन के बाद भी कायम रह सकती है।