मुरादाबाद में रुई के गोदाम में लगी आग, अग्निशमन विभाग की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा, सीएफओ डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय ने संभाली कमान

मुरादाबाद। थाना बिलारी क्षेत्र में 7 नवंबर को रुई के गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग तत्काल अलर्ट हो गया। सूचना पर अस्थायी आतिशबाजी ड्यूटी में तैनात एसएस बिलारी की एक फायर टेंडर और एफएस कटघर से एक वाटर बाउजर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा। सीएफओ डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय भी मौके पर पहुंचे और अपने नेतृत्व में एफएसएसओ मोहित कुमार व अग्निशमन कर्मियों के साथ आग बुझाने का मोर्चा संभाला।

अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मेहनत, सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। विभाग की तत्परता से आग को फैलने से रोकते हुए बड़ा हादसा टाल दिया गया। राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई।

अग्निशमन विभाग की मुस्तैदी और टीमवर्क से समय रहते आग पर काबू पाया गया।