मानवता परिवार ने पेश की मानवता की मिसाल,आपसी सहयोग से की मृतक देशराज के परिवार की आर्थिक मदद

मानवता परिवार द्वारा सामूहिक सहयोग से मृतक परिवार को मिला आर्थिक संबल, अब तक 6 मृतक सदस्यों के परिजनों को ₹2169593 की सहायता

सहयोग का नया कीर्तिमान: मानवता परिवार ने स्व. देवराज के परिवार को प्रदान की ₹4,12,683 की आर्थिक सहायता

फतेहपुर। सामाजिक सहयोग, संवेदना और मानवीय सेवा की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए मानवता परिवार ने जनपद फतेहपुर के निवासी स्वर्गीय देवराज के परिवार को ₹412683 (चार लाख बारह हजार छ सौ तिरासी रुपये) की आर्थिक सहायता प्रदान की। यह सहायता राशि मानवता परिवार से जुड़े सदस्यों के सामूहिक सहयोग से एकत्रित की गई, जिसने संकट की घड़ी में परिवार को आर्थिक संबल प्रदान किया।ट्रैक्टर चालक स्वर्गीय देवराज जी के ट्राली पलटने से निधन के बाद मानवता परिवार उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ा हुआ। संस्था की पारदर्शी एवं व्यवस्थित सहायता प्रक्रिया के तहत ₹412683 की राशि उनके नामित परिजन श्रीमति सुमन देवी जी के बैंक खाते में हस्तांतरित की गई। संस्था का मानना है कि छोटे-छोटे व्यक्तिगत सहयोग जब सामूहिक रूप लेते हैं, तो किसी जरूरतमंद परिवार के लिए बड़ी राहत का आधार बन सकते हैं।मानवता परिवार के मंडल प्रभारी अभिलाष कुमार गुप्ता जी ने बताया कि संस्था का मूल उद्देश्य सामूहिक सहयोग के माध्यम से ऐसे परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है, जो किसी सदस्य की मृत्यु, दुर्घटना अथवा गंभीर बीमारी के कारण कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे हों। संस्था के निर्धारित नियमों के अनुसार, 90 दिनों से अधिक समय से जुड़े सदस्य की मृत्यु होने पर उसके नामित परिजन को आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाता है। इसके अतिरिक्त सामान्य दुर्घटनाओं में उपचार एवं राहत के लिए तथा गंभीर दुर्घटना और गंभीर बीमारी की परिस्थितियों में भी निर्धारित प्रावधानों के अनुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।उन्होंने बताया कि मानवता परिवार द्वारा अब तक 6 मृतक सदस्यों के परिवारों को कुल ₹21,69593 की आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है। वहीं, 14 सदस्यों को सामान्य दुर्घटनाओं के दौरान उपचार एवं राहत के लिए ₹4,86,239 की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति या संस्था की नहीं, बल्कि मानवता परिवार से जुड़े उन सभी सदस्यों की सामूहिक सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी का परिणाम है, जिन्होंने अपने छोटे-छोटे सहयोग से जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी उम्मीद कायम की है।इस अवसर पर मानवता परिवार के प्रदेश प्रभारी अभिलाष कुमार गुप्ता, नगर प्रभारी अभिषेक कुमार, सुशील कुमार, कोऑर्डिनेटर संदीप सिंह,विनय कुमार वीरेंद्र चौधरी, मृतक के नामित परिजन सुमन देवी,बदलू सहित संस्था के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।मानवता परिवार की इस पहल ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि संकट की घड़ी में यदि समाज एकजुट होकर किसी परिवार के साथ खड़ा हो जाए, तो आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना आसान हो सकता है। संस्था का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सहयोग, संवेदना, विश्वास और मानवीय जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है।मानवता परिवार ने भविष्य में भी जरूरतमंद परिवारों तक सामूहिक सहयोग पहुंचाने तथा मानव सेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया है।