मां विंध्यवासिनी के भक्तों के लिए रेलवे की बड़ी सुविधा, 22 प्रमुख ट्रेनों का विंध्याचल स्टेशन पर अस्थायी ठहराव

मीरजापुर। मां विंध्यवासिनी धाम में आयोजित होने वाले क्वार शारदीय नवरात्रि मेला 2026 को लेकर रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बड़ा कदम उठाया है। देशभर से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 11 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2026 तक विंध्याचल स्टेशन पर 22 प्रमुख ट्रेनों को दो-दो मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है।

रेलवे के इस निर्णय से नवरात्रि मेले के दौरान मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को विंध्याचल स्टेशन पर उतरने और यात्रा करने में काफी सुविधा मिलेगी। अस्थायी ठहराव कुल 16 दिनों तक प्रभावी रहेगा।

इन प्रमुख ट्रेनों को मिला ठहराव

12307 हावड़ा-जोधपुर सुबह 11:03 से 11:05 बजे तक

22307 हावड़ा-बीकानेर सुबह 11:03 से 11:05 बजे तक

12308 जोधपुर-हावड़ा शाम 4:35 से 4:37 बजे तक

22308 बीकानेर-हावड़ा शाम 4:35 से 4:37 बजे तक

12801 पुरी-आनंद विहार टर्मिनल शाम 6:15 से 6:17 बजे तक

12802 आनंद विहार टर्मिनल-पुरी सुबह 7:56 से 7:58 बजे तक

12141 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-पाटलिपुत्र रात 10:30 से 10:32 बजे तक

12142 पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक टर्मिनस शाम 4:05 से 4:07 बजे तक

12487 जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनल सुबह 10:40 से 10:42 बजे तक

12488 आनंद विहार टर्मिनल-जोगबनी शाम 6:00 से 6:02 बजे तक

15657 दिल्ली-कामाख्या सुबह 8:58 से 9:00 बजे तक

15658 कामाख्या-दिल्ली शाम 5:48 से 5:50 बजे तक

15945 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-डिब्रूगढ़ सुबह 5:50 से 5:52 बजे तक

15946 डिब्रूगढ़-लोकमान्य तिलक टर्मिनस शाम 7:05 से 7:07 बजे तक

15647 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गुवाहाटी सुबह 5:50 से 5:52 बजे तक

15648 गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस शाम 7:05 से 7:07 बजे तक

12335 भागलपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस शाम 7:05 से 7:07 बजे तक

12336 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-भागलपुर सुबह 5:50 से 5:52 बजे तक

12295 एसएमवीबी बेंगलुरु-दानापुर रात 1:40 से 1:42 बजे तक

12296 दानापुर-एसएमवीबी बेंगलुरु रात 12:35 से 12:37 बजे तक

12167 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस रात 10:15 से 10:17 बजे तक

12168 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस दोपहर 12:10 से 12:12 बजे तक

नवरात्रि में बढ़ेगा श्रद्धालुओं का आवागमन

मां विंध्यवासिनी धाम में नवरात्रि के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में रेलवे द्वारा प्रमुख ट्रेनों को विंध्याचल स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिए जाने से श्रद्धालुओं को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सहूलियत होगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की है।

रेलवे की यह विशेष व्यवस्था 11 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक लागू रहेगी। श्रद्धालुओं से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के समय और ठहराव की जानकारी रेलवे के अधिकृत माध्यमों से जांचने की अपील की गई है।