मांगलिक समारोह में दिखा युवाओं का जलवा, पुराने यारों से मुलाकात ने बढ़ाई महफिल की रौनक!

मांगलिक समारोह में दिखा युवाओं का जलवा, पुराने यारों से मुलाकात ने बढ़ाई महफिल की रौनक!

सगे-संबंधियों के मांगलिक कार्यक्रमों में सहभागिता भी रिश्तों की असली पूंजी, ठा. आशुतोष सिंह गोलू के तिलकोत्सव में अमरेन्द्र प्रताप सिंह की गरिमामयी मौजूदगी ने खींचा ध्यान

#Hardoi 

.;

देहात की मिट्टी में रिश्तों की गर्माहट और यारी का अपना अलग ही रुतबा होता है। सगे-संबंधियों के यहां खर्चा भी हुआ है तो तस्वीर बनना भी लाजिमी है! आखिर मांगलिक कार्यक्रम सिर्फ रस्म अदायगी नहीं, बल्कि पुराने साथियों से गले मिलने और रिश्तों की डोर मजबूत करने का सुनहरा मौका भी होते हैं।

इसी कड़ी में युवाओं की धड़कन कहे जाने वाले अमरेन्द्र प्रताप सिंह, सुपुत्र राजेश सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख टड़ियावां, ने ठा. आशुतोष सिंह गोलू जी के तिलकोत्सव समारोह में सहभागिता कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

समारोह में पुराने परिचितों और शुभचिंतकों से मुलाकात ने महफिल में चार चांद लगा दिए। चेहरे पर मुस्कान, दिल में अपनापन और मिलने-जुलने का वही पुराना अंदाज नजर आया।

अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने ठा. आशुतोष सिंह गोलू जी को तिलकोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की मंगलकामना की।

कहते हैं कि रुतबा कुर्सी से नहीं, लोगों के बीच निभाए गए रिश्तों और मिले हुए सम्मान से बनता है। यही अपनापन असली पहचान है! ❤️

#BreakingNews #highlightseveryonefollowers