भारी बारिश और आंधी-तूफान से तबाही, नीम का पेड़ गिरने से घर धराशाई

भारी बारिश और आंधी-तूफान से तबाही, नीम का पेड़ गिरने से घर धराशाई

 

 

बहराइच/नानपारा। तहसील नानपारा अंतर्गत रामपुर धोबिया हार गांव में लगातार हो रही भारी बारिश और तेज आंधी-तूफान ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तेज हवाओं के चलते नीम का पेड़ एक घर पर गिर गया, जिससे मकान का हिस्सा धराशाई हो गया और घर में रखा सामान भी प्रभावित हुआ।

 

 

वहीं, तेज आंधी के कारण दो ग्रामीणों के घरों के टीनशेड उड़ गए। अचानक टीनशेड उड़ने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश और तेज हवाओं के बीच लोगों ने किसी तरह अपने सामान को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

 

 

ग्रामीणों के अनुसार, लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण क्षेत्र में कई जगहों पर नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षति का सर्वे कराकर प्रभावित परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।