भाकियू (अमर टिकैत) ने नशा मुक्ति अभियान पर उठाए सवाल, शराब और तंबाकू कंपनियों को बंद करने की मांग की

सरकारी स्कूलों के बजाय शराब की दुकानें खोलने का आरोप, भाकियू राष्ट्रीय सचिव ने नशा उत्पादों पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग उठा

लखनऊ/नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन (अमर टिकैत) के राष्ट्रीय सचिव रोहित कुमार कनौजिया ने केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए राज्य में शराब और तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

​एक प्रेस बयान जारी करते हुए रोहित कुमार कनौजिया ने आरोप लगाया कि प्रदेश में सरकारी स्कूलों को बंद किया जा रहा है, जबकि शराब की दुकानों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार देश और प्रदेश में 'नशा मुक्ति अभियान' चलाने की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ नशे से जुड़े उत्पादों को बढ़ावा देकर जनता को गुमराह किया जा रहा है।

​रोहित कुमार कनौजिया ने जनता के स्वास्थ्य के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह सरकार ने पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाया है, उसी तरह गुटखा, पान मसाला, तंबाकू, सिगरेट और शराब बनाने वाली कंपनियों को भी तत्काल बंद किया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने फिल्मी सितारों द्वारा इन हानिकारक उत्पादों के विज्ञापन किए जाने पर भी कड़ा विरोध जताया और इसे तुरंत बंद करने की मांग की।