बेनी मजार फाटक 25 सितंबर को 10 घंटे रहेगा बंद इंजीनियरिंग अनुरक्षण कार्य के चलते सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक सड़क यातायात रहेगा बंद

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में इंजीनियरिंग अनुरक्षण कार्य के चलते किच्छा-पंतनगर रेलखंड पर स्थित समपार संख्या 42/सी (बेनी मजार फाटक) को 25 सितंबर को सड़क यातायात के लिए बंद रखा जाएगा।

रेलवे के अनुसार किच्छा-पंतनगर रेलवे स्टेशनों के मध्य किलोमीटर 49/5-6 पर स्थित इस समपार पर 25 सितंबर को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक इंजीनियरिंग अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। इस दौरान फाटक से होकर सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।

यात्रियों और वाहन चालकों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की है। सड़क उपयोगकर्ता इस दौरान समपार संख्या 39/सी, खास किच्छा से होकर आवागमन कर सकेंगे।

रेल प्रशासन ने सड़क उपयोगकर्ताओं से अनुरोध किया है कि निर्धारित अवधि में वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें और अनुरक्षण कार्य के दौरान रेलवे प्रशासन के साथ सहयोग करें। असुविधा के लिए रेल प्रशासन ने खेद व्यक्त किया है।