बिलग्राम में ‘सम्पूर्ण वन्देमातरम्’ का सामूहिक गायन, राष्ट्रभक्ति के माहौल में गूंजा राष्ट्रीय गीत, गणमान्य लोग रहे मौजूद

हरदोई। बिलग्राम नगर के मोहल्ला खतराना स्थित सीताराम सरस्वती विद्या मंदिर में नमामि भारतम् अभियान के अंतर्गत वन्देमातरम् की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में ?सम्पूर्ण वन्देमातरम्? सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्यों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामूहिक रूप से वन्देमातरम् का गायन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनिल राठौर उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में मनी, दीपा विश्वास और नीरज गुप्ता शामिल हुए। कार्यक्रम का संयोजन नीरज गुप्ता ने किया तथा अध्यक्षता मंगतराम ने की। इस अवसर पर शिव प्रकाश दीक्षित, अवधेश कुमार सिंह, धर्मेन्द्र, पत्रकार इस्लाम, विवेक चतुर्वेदी सहित अन्य पत्रकार भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन रामलखन ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रह्मचारी ने कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए ?सम्पूर्ण वन्देमातरम्? का भावार्थ समझाया। उन्होंने वन्देमातरम् के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रभक्ति से जुड़े महत्व पर प्रकाश डाला।
इसके बाद विद्यालय के समस्त आचार्यगण और विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से वन्देमातरम् का गायन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना का वातावरण बना रहा।
आयोजकों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाता है। कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।