बरेली में कल रात बंद रहेगा किला फाटक, 27 नवंबर की सुबह 5 बजे तक नहीं हो सकेगा सड़क यातायात

बरेली में कल रात बंद रहेगा किला फाटक, 27 नवंबर की सुबह 5 बजे तक नहीं हो सकेगा सड़क यातायात

किला फाटक 8 घंटे रहेगा बंद

बरेली।रेलवे प्रशासन की ओर से इंजीनियरिंग अनुरक्षण कार्य के चलते इज्जतनगर-बरेली सिटी रेलखंड पर स्थित किला फाटक को 26 नवंबर की रात 9 बजे से 27 नवंबर की सुबह 5 बजे तक सड़क यातायात के लिए पूरी तरह बंद रखा जाएगा।

पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के अनुसार समपार संख्या 246/स्पेशल (किला फाटक) पर आवश्यक इंजीनियरिंग अनुरक्षण कार्य कराया जाना है। इसी के चलते यह निर्णय लिया गया है।

रेलवे प्रशासन ने सड़क उपयोगकर्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किया है। इस दौरान वाहन चालक आवागमन के लिए नजदीक स्थित किला उपरिगामी पुल का इस्तेमाल कर सकेंगे।

रेलवे प्रशासन ने वाहन चालकों और आमजन से अपील की है कि निर्धारित समय में किला फाटक की ओर जाने से बचें और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें। साथ ही अनुरक्षण कार्य में सहयोग प्रदान करें।